हाईवे की दुकानों को उजाड़े जाने के खिलाफ मेयर रामपाल की अगुवाई में  नगर निगम में  पार्षदों की बैठक हुयी

हाईवे की दुकानों को उजाड़े जाने के खिलाफ मेयर रामपाल की अगुवाई में  नगर निगम में  पार्षदों की बैठक हुयी

रूद्रपुर। जी-20 सम्मेलन की आड़ में हाईवे की दुकानों को उजाड़े जाने के खिलाफ मेयर रामपाल सिंह और सभी पार्षद व्यापारियों के समर्थन में आ गये हैं। मेयर रामपाल की अगुवाई में रविवार को नगर निगम में  पार्षदों की बैठक हुयी। जिसमें तय किया गया कि व्यापारियों को जी-20 की आड़ में नहीं उजड़ने दिया जायेगा इसका पुरजोर विरोध होगा जिसमें मोहन खेड़ा, रमेश कालरा, प्रमोद शर्मा, सुशील चौहान की अगुवाई में पार्षदों की कमेटी गठित की गई बैठक में मेयर ने कहा कि रोडवेज के पास जिन दुकानों को उजाड़ने का नोटिस दिया गया है वह लोग  पिछले चार दशकों से वहां पर कारोबार करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। इन व्यापारियों की रोजी रोटी का कोई जरिया नहीं है। मेयर ने कहा कि अगर प्रशासन जी-20 के लिए रोड का सौंदर्यीकरण चाहता है तो फिलहाल कुछ दिन के लिए रोडवेज के पास की दुकानों  को बंद रखकर दुकानों के आगे पर्दे लगाकर काम चला सकता है। लेकिन जी-20 की आड़ में व्यापारियों को उजाड़ने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि दुकानों को यहां से हटाना है तो पहले व्यापारियों की वैकल्पिक व्यवस्था करके उन्हें कहीं और जगह आवंटित की जाये ताकि वह अपना कारोबार कर सकें। मेयर ने कहा कि मामले को लेकर उन्होंने दो दिन पहले भी डीएम से मुलाकात की थी तब डीएम ने उन्हें आश्वस्त किया था कि सम्बंधित विभागों की बैठक बुलाकर बीच का रास्ता निकाला जायेगा लेकिन डीएम के आश्वासन पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुयी है।  उन्होंने कहा कि प्रशासन मनमानी पर उतारू है। कल वह पुनः इस मामले को लेकर पार्षदों के साथ डीएम से मिलेंगे और व्यापारियों को राहत दिलाये जाने की पुरजोर मांग करेंगे। बैठक के पश्चात मेयर और पार्षदों ने व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया। मेयर ने कहा कि नगर निगम प्रभावित व्यापारियों के साथ है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली