भाई बना हैवान, मां-बाप के तलाक के बाद नशा करवाकर भाई रोज करता था बहन के साथ दुष्कर्म किसी तरह से जान बचाकर पहुंची थाने  

Spread the love

देहरादून। भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता होता है भाई को पिता का दर्जा दिया जाता है क्या हो अगर वो ही भाई जो बहन की सुरक्षा की रक्षाबंधन पर कसम खाता है वो ही भाई रक्षक की जगह भक्षक बन जाए आपको बता दें की भाई बहन के रिश्ते को तार तार कर देने वाला मामला सामने आया है। आपको बता दें की माता-पिता का तलाक रायपुर क्षेत्र में एक भाई अपनी सगी बहन को हर रोज नशा करवाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसने यह बात किसी को बताने पर तेजाब से जलाने की भी धमकी दी, लेकिन जब जुल्म बहुत अधिक बढ़ गए तो बहन ने थाने जाकर आरोपित भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें की पीड़िता का आरोप है कि उसके भाई ने जबरन ड्रग्स खिलाकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया। मेरे विरोध करने पर वह उसे तेजाब से जलाने की धमकी देता है और मारपीट करता है। इस समय वह एक माह की गर्भवती है।  डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते थाना रायपुर में आरोपी के खिलाफ तुरंत दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। थानाध्यक्ष रायपुर कुंदन राम ने मीडिया को बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत दी है कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वर्तमान में दोनों कहां रहते हैं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। बहन यहां अपने सगे भाई के साथ रायपुर क्षेत्र में रहती है। उसका भाई ई-रिक्शा चलाता है। आरोप है कि भाई हर रोज बहन के कमरे में आता था और नशा करवाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर उसे पीटता था। दुष्कर्म की बात किसी को बताने पर आरोपित तेजाब से जलाने की भी धमकी देता था। बता दें की पीड़िता के अनुसार, वह किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के 12 घंटे के भीतर ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप