संदिग्ध हालत में कंपनी के अंदर फंदे से लटका मिला गार्ड का शव

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी के अंदर सुरक्षा गार्ड का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से कंपनी में हडक़ंप मच गया। कंपनी के अधिकारी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को घटनास्थल से 35 पन्ने का  लिखा नोट मिला।  जिसमे गार्ड रोज की दिनचर्या लिखता था। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह जिला अस्पताल से मैमो पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी पंकज कुमार के मुताबिक हचली सपिया जिला पिथौरागढ़ निवासी दान सिंह धामी की एक साल से सिडकुल की एक ऑटो  कंपनी में गार्ड के पद पर तैनात था। जो सेक्टर एक में मौजूद है। इसकी सूचना कंपनी सिक्योरिटी सुपरवाइजर लाल सिंह ने पुलिस को दी।
रविवार सुबह करीब छह बजे दान सिंह का शव प्लांट के अंदर लोहे के एंगल से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके से 35 पन्ने का लिखा हुआ नोट मिला। जिसमें गार्ड ने अपनी दिनचर्या लिखी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी। इस पर परिवार के लोगों के अलावा रिश्तेदार मोर्चरी पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके पर मिले नोट की जांच की जा रही है। सीओ पंतनगर तपेश चंद का कहना है कि मौत के कारण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।  इधर सुरक्षा गार्ड के इंचार्ज लाल सिंह ने बताया कि  उसके साथ एक अन्य गार्ड राउंड पर गया तो दान सिंह लटका मिला। उसने सूचना कंपनी अधिकारियों को दी। परिवार में कोहराम मच गया।   फिलहाल पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद