भाजपा प्रदेश मंत्री ने अधिकारियों के साथ किया निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रपुर। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ नगर निगम के सामने निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण किया। इस दौरान विकास शर्मा ने अधिकारियों से वेंडिंग जोन के सम्बंध में जानकारी ली।  इस दौरान प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने और जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के सामने स्थित खाली पड़े भूखण्ड पर वेडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें शहर के सैकड़ों ठेली फड़ व्यवसायिों को बसाया जायेगा। इससे न सिर्फ लोगों को जाम से निजात दिलेगी बल्कि ठेली फड़ व्यवसायियों को आये दिन होने वाले उत्पीड़न से भी निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि वेडिंग जोन में ठेली फड़ व्यवसायियों को बसाने के बाद भी काफी जगह बच रही है, जिसके चलते यहां पर राम मनोहर लोहिया मार्केट से उजाड़े गये दुकानदारों को भी पुनर्वासित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं इसके लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधायक शिव अरोरा से निवेदन किया जा चुका है। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री से वार्ता की थी जिसमें उन्होंने व्यापारियों के प्रति सहानुभूति दिखाई थी,अब वेंडिंग जोन में व्यापारियों को पुनर्वासित करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन भी उजड़े व्यापारियों पुनर्वासित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस दौरान नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, व्यापार मण्डल कोषाध्यक्ष संदीप राव,बिट्टू शर्मा,इन्द्रजीत सिंह, सुरेन्द्र गंगवार, राजीव जोशी, नवीन सिंह, इन्द्रजीत सिंह रिंकू, इसरार मियां,इकराम मियां,हरजीत सिंह, विजय कुमार, अमरजीत सिंह, प्रिंस बंसल, सुशील बठला, हर्ष रावल, सोनू खुग्गर, बलजीत सिंह, जगजीत सिंह आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी