मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं गांधी पार्क में धरना  जारी

रूद्रपुर। विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ती, सहायिका, मिनी कर्मचारी संगठन जिला इकाई के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन जारी रखा। धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि शासन प्रशासन हमारी न्यायोचित मांगों का समाधान करने में निरंतर उदासीनता बरत रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। निरंतर आंदोलन करने के बाद भी सरकार द्वारा कोई घोषणा नहीं की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पिछले काफी समय से आन्दोलित हैं। उन्होंने कहा 18 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाये, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को सेवानिवृत होने पर 2 लाख रुपए देने का प्रावधान रखा जाये जिससे वह अपनी बची जिन्दगी अच्छी तरह व्यतीत कर सकें। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किया जाए जिससे वह भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त सके। मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने के लिए शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होगा वह अपना आन्दोलन जारी रखेंगें े। सभा को कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनप्रीत कौर, जिला महामंत्री रंजीता अरोरा निशा, रेहाना , मुनीजा, तबस्सुम, संध्या सक्सेना, नीलम, राखी, रेखा, पार्वती, शकुंतला, रचना, शिवानी, माधुरी, हीरा बोस, नीरू, हंसा लोहनी, उर्मिला मिश्रा, हंसा लोहनी, आरती कुंवर, सीमा, विमला, शांति, इशरत जहां, सरोज, हेमलता, उर्मिला पाल, गीता, सुरेखा, शिव कुमारी, कमला, जावित्री, रीता, सविता, शिल्पी, रूकमणी, नीरू रंगीला, मीरा बोस, सीता रानी, नेहा कालड़ा,सुरेश देवी, सरिता बोरा, प्रेमलता, पुष्पा शुक्ला, कमलेश पटवाल, प्रतिभा, कुसुम यादव, सुमन, ज्योति, रियाज बानो, मंजीत,शर्मिला, आशा, बबली विश्वास, सीमा पाल, हिना, आशा सरकार, सुषमा, बसंती, बबिता मंडल, कमलजीत कौर, सरोज, मीनाक्षी, नूरजहां, दयावती, अंचलेश, लक्ष्मी, सुमन, कंचन चौहान, खुशबू कन्नौजिया, सुषमा सैनी, सुनीता, रेखा, रेनू सहित कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मौजूद थीं।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद