भूमि का सौदा कर दो लोगों से लाखों की ठगी

हल्द्वानी। ठग ने भूमि का सौदा कर दो लोगों से लाखों की ठगी कर ली। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में दारमा भवानी पिथौरागढ़ निवासी गौरव बिंष्ट पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह ने कहा है कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले छड़ायल नयाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र बीएस बिष्ट से हुई। इसके बाद उसने ग्राम हरिपुर कुंवरसिंह में विनीता जोशी पुत्री त्रिलोचन जोशी की जमीन का सौदा किया। साथ ही बयाने के तौर पर अलग-अलग किश्तों में 11.71 लाख की रकम वसूल ली। इसके बाद जब उसने भूमि की रजिस्ट्री करने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा। इस बीच जब उसने भूमि के कागजातों की पड़ताल की तो पता चला कि उक्त भूमि एक वर्ष पूर्व किसी अन्य व्यक्ति को बेची जा चुकी है। पीडि़त का कहना है कि अब आरोपी भी फरार हो गया है। उसने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई के साथ ही रकम वापस की गुहार लगाई है। इसी तरह दूसरे मामले में जीतपुर नेगी निवासी राकेश जोशी ने सुरेंद्र बिष्ट के खिलाफ तहरीर सौंपी है। कहा है कि उससे धनपुरी में भूखंड बेचने के नाम पर 7.50 लाख की ठगी कर ली गई। पैसे लेने के बाद आरोपी मोबाइल फोन बंद कर फरार हो गया। मामले में पीडि़तों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद