महापौर के फोटोग्राफर पर हमला, हथियारबंद थे बदमाश शादी की एलबम का चल रहा था विवाद  चोटिल हुआ फोटोग्राफर, पुलिस जांच शुरू

रुद्रपुर – हथियारबंद बदमाशों ने महापौर के फोटोग्राफर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल युवक का मेडिकल कराया और तहरीर आने के बाद हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

बताते चलें कि वार्ड-29 निवासी विजय कुमार नाम का युवक रुद्रपुर नगर निगम महापौर विकास शर्मा का फोटोग्राफर है। जिसके द्वारा युवक-युवती की शादी समारोह में वीडियो एवं फोटोग्राफी की थी। बताया जा रहा है कि विजय ने वीडियो देने के बाद फोटो एलबम का काम बचा हुआ था और बार-बार जल्द ही पूरा कर एलबम देने का आश्वासन भी दिया। इसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह लड़की का भाई ने फोटोग्राफर को फोन किया और बातचीत करने के बहाने बाजार चौकी से कुछ ही दूर काशीपुर बाईपास पर बुलाया।

जब विजय पहुंचा तो वहां पहले एक कार सवार युवक हाथापाई करने लगा फिर हथियारबंद दूसरी व तीसरी गाड़ियां आकर रुकी और कार सवार 20 से 25 युवक उतरे और हमलावर हो गये। दिनदहाड़े हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई और महापौर का फोटोग्राफर विजय अपनी जान बचाकर भागा और बाजार पुलिस चौकी पहुंचा। सूचना मिलते ही लोग एकत्रित होने लगे और पुलिस ने घायल फोटोग्राफर का मेडिकल परीक्षण करवाकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी। उधर, कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि महापौर के फोटोग्राफर पर हमले की जांच शुरू हो चुकी है और घटना स्थल व वायरल वीडियो के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी