महिला उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा का फरार वारंटी गिरफ्तार

खटीमा । कोतवाली में वर्ष 2017 में पीड़िता द्वारा अपने पति तथा परिजनों पर घरेलू हिंसा एवं उत्पीड़न करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त संबंध में अभियुक्तगण केशव चंद्र, रामजीत पुत्र गण घुरा प्रसाद एवं अभियुक्ता फूलमती पत्नी रामजीत निवासी  शिवपुरी नंबर 6 बिंदुखत्ता थाना लालकुआँ जनपद नैनीताल के विरुद्ध विवेचना के दौरान आरोप साबित होने पर आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था। उक्त अभियुक्त गण माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए थे। मुकदमे के विचारण के दौरान उपरोक्त अभियुक्त गण न्यायालय से लगातार फरार चल रहे थे,जिस संबंध में न्यायालय द्वारा अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु गैर जमानती गिरफ्तारी अधिपत्र जारी किए थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा गैर जमानती वारंट की शत-प्रतिशत तामील हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी खटीमा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 30 जून 2023 को अभियुक्त रामजीत पुत्र घूरा प्रसाद निवासी शिवपुरी नंबर 6 बिंदुखत्ता थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल को उसके घर बिंदुखत्ता से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में
पुलिस उप निरीक्षक किशोर पंत तथा  होमगार्ड शुभम कुमार आदि शामिल रहे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी