मोदी मैदान के पास स्मैक सहित तस्कर दबोचा  

रूद्रपुर। गत रात्रि ट्रांजिट थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एसआई गणेश पाण्डेय साथी पुलिसकर्मी एसआई जितेंद्र कुमार, का. राकेश खेतवाल, इकबाल व दिनेश चन्द्र के साथ गश्त कर रहे थे।

इसी दौरान मोदी मैदान में पेड़ के पास एक युवक मोटर साईकिल के साथ संदिग्ध रूप से खड़ा दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता विजय दास पुत्र नन्दगोपाल निवासी खेड़ा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 10.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद स्मैक व उसकी मोटर साईकिल संख्या यूके 06 बीएच 0877 को अपने कब्जे में लेकर विजय को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद