मांस में जहर मिलाकर मारा गुलदार  खाल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

मांस में जहर मिलाकर मारा गुलदार  खाल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को किया गया पुरस्कृत
अल्मोड़ा। एसएसपी रचिता जुयाल द्वारा जनपद पुलिस की कमान संभालते ही अपराधियों के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए समस्त सीओ/थाना/चौकी/ एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नशे के सौदागरों व वन्य जीवों के अंगों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।
एसओजी/ANTF की ठोस सुरागरसी पतारसी पर सीओ आँपरेशन/सोमेश्वर ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में एसओजी प्रभारी सुनील धानिक, ANTF प्रभारी सौरभ भारती व थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में सयुक्त टीम द्वारा कोसी मार्ग दौलाघट पुल के पास दौराने चैकिंग अभियुक्त नन्द किशोर के कब्जे से एक खाल बरामद हुई,जिसकी पुष्टि मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सोमेश्वर मनोज लोहनी एवं वन क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा रेंज मोहन राम आर्य एवं वनरक्षक हरेंद्र सिंह सतवाल के द्वारा गुलदार की खाल के रुप में की गई । मौके पर खाल की नाप की गई नाक से पुँछ तक लम्बाई 160 सेंटीमीटर, चौड़ाई 58 सेंटीमीटर निकली, इसके अतिरिक्त गुलदार के दात व नाखून भी खाल में मौजूद थे । अभियुक्त नन्द किशोर को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 2/9/39/49b/50/51/57 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 व 429 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। अभियुक्त से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि हमारे गांव में गुलदार बहुत होते हैं मैंने मांस में जहर मिलाकर इस गुलदार को मारा था, फिर इसकी खाल निकालकर तराई क्षेत्र हल्द्वानी की ओर ऊंचे दाम में बेचने के लिए ले जा रहा था। एसएसपी  द्वारा पुलिस टीम को 8,700 रु0 के नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली