मिट्टी अवैध खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर दबंगों ने किया हमला एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, कुछ को आईं मामूली चोटें

रूद्रपुर। दबंगों ने अवैध रूप से गांव में मिट्टी खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों पर लाठी डंडे और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि हमले की घटना पटवारी के सामने हुई।
जानकारी के मुताकि गदरपुर के पास स्थित ग्राम कुंईखेड़ी में एनएच द्वारा मिट्टी खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह से खनन की अनुमति ली गयी है उसके विपरीत दूसरी जगह से भी अवैध रूप से धड़ल्ले से खनन किया रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पोकलैंड मशीन से किये जा रहे अवैध खनन से उनकी उपजाऊ भूमि को खतरा पैदा हो गया है। इस अवैध खनन में गांव के कुछ दबंग लोग भी मिले हुए हैं, जो अवैध खनन करवाने में मदद कर रहे हैं। आज मंगलवार सुबह पोकलैंड मशीन से जब खनन किया जा रहा था, तभी ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पोकलैंड को वापस कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन पुलिस पटवारी को मौके पर बुलाने की बात कहकर लौट गयी। बाद में पटवारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी के सामने ही दबंगों ने लाठी डंडों और हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में 42 वर्षीय जरनैल् सिंह पुत्र कहर सिंह निवासी कुंईखेड़ी गंभीर घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आयी है। घायल को गदरपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले को पुलिस को तहरीर देने की तैयारी की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद