छूटे हुए वोट बनवाने को अपर जिलाधिकारी वित्त से मिले विकास शर्मा  

रुद्रपुर। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने नगर निकाय चुनाव के संबंध में अपर जिला अधिकारी वित्त अशोक जोशी से मिलकर चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार निकाय के लिए जो वोट नहीं बन पाए उन्हें बनवाने की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलवाने का निवेदन किया। जिस पर अशोक जोशी ने बताया कि सभी बीएलओ को निर्देश दे दिए गए हैं कि वह एक सप्ताह तक अपने बूथ पर बैठकर कैंप लगाकर जो वोट नगर निकाय चुनाव के लिए छूट गए हैं उनका फॉर्म भरने का आदेश जारी कर दिया गया है और सभी बूथों पर नए वोट बनाने के फॉर्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि आगामी समय में नगर निकाय चुनाव होगा जिसके लिए प्रत्येक वार्ड में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर वोट बनवाए गए हैं लेकिन कुछ क्षेत्रों में कुछ लोगों के वोट छूट गए हैं जिसके लिए बीजेपी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग से निवेदन किया था कि जो वोट नहीं बनवा पाए है ऐसे वोटो को बनाने का समय बढ़ाया जाए जिस पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने 10 दिन का समय दिया है इसलिए क्षेत्र की समस्त जनता से अनुरोध है कि नगर निकाय में जिनका वोट नहीं बना है वह अपने बीएलओ से मिलकर अपने या अपने स्थानीय पार्षद अथवा जन प्रतिनिधि से मिलकर अपना वोट बनवा ले। वोट बनवाने के लिए उस स्थान पर रहने का कम से कम 6 माह पुराना कोई भी प्रूफ होना चाहिए। इस दौरान सचिन छाबड़ा, गिरीश पाल, महेंद्र आर्या, कमल राणा, विजय तोमर, भीम सेन गुप्ता आदि उपस्थित थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद