युवक पर धारदार हथियारों से हमला

रूद्रपुर। खेड़ा कालोनी में कुछ लोगों ने फोन पर बात करते जा रहे युवक पर घात लगाकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा होता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दो भाईयों समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। खेड़ा कालोनी निवासी प्रदीप रावत पुत्र भूपेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस को बताया कि वह 8अप्रैल को सुबह फोन पर बात करता हुआ जा रहा था। आरोप है कि तभी घात लगाये बेठे नाजिस व ताबीस निवासी वार्ड 19 खेड़ा ने उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। बताया कि वह लहूलुहान हो कर जमीन पर गिर गया। प्रदीप का कहना है हमलावर उसे मरा जानकर यह कहते हुए चले गये चलो आज यह तो मर ही गया। बाद में वहां पर कुछ परिचित उसे रम्पुरा चौकी लेकर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घटना की रपट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि जांच की जा रही।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद