सितारगंज। तड़के मॉर्निंग वॉक पर साथियों के साथ निकले किशोर की दौड़ लगाते समय अचानक तबियत बिगड़ गई, उसे सरकारी अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और डॉक्टर को संभावना है कि हार्ट अटैक से किशोर की मौत हो सकती है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रकाश जोशी ने बताया कि रविवार की तड़के ग्राम सिसौना निवासी 15 वर्षीय अनुज जोशी पुत्र हरीश जोशी साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। दौड़ लगाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनकी मृत्यु हो गई। उप जिला चिकित्सालय की अधीक्षक डॉक्टर अभिलाष पांडे ने बताया कि मृतक के शरीर में चोट के निशान नहीं थे। संभवतः हार्ट अटैक, दम घुटने से मौत हो सकती है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।