युवा दिवस के रूप में मनाया  मुख्यमंत्री  धामी का जन्मदिन स्टेडियम में युवा दौड़ आयोजित, युवाओं ने लिये तीन संकल्प

Spread the love
रूद्रपुर। जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्टेडियम में युवा दौड़ आयोजित की गयी जिसका शुभारम्भ भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने किया।

इस अवसर पर युवाओं को तीन संकल्प लिये। पहला संकल्प नशे से दूर रहने, दूसरा पर्यावरण की रक्षा करने और तीसरा उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाने के लिए काम करने का लिया गया। वहीं जन्म दिन के मौके पर वार्ड 38 में भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा और मेयर रामपाल की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सिडकुल गणेश महोत्सव आयोजन समिति की ओर से होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने शिरकत की और रक्तदान करने वाले महादानियों का हौंसला बढ़ाया।वहीं नगर निगम में मेयर रामपाल सिंह और भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मेयर रामपाल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सहायक नगर आयुक्त राजू नबियाल सहित पार्षदों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए पर्यावरण मित्र को वस्त्र और मिष्ठान वितरित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड ने विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। जी-20 के सफल आयोजन के बाद उत्तराखण्ड की पहचान और देश में ही नहीं बल्कि पूरी पूरी दुनिया में बढ़ गयी है। मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड के विकास को नई दिशा है। जीरो टोलरेंस की नीति पर काम करके सीएम ने जनता के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। सीएम धामी आज जन जन के प्रिय बन चुके हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी जैसे युवा और उर्जावान मुख्यमंत्री मिलना उत्तराखंड वासियों के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम धामी ने अपनी अलग कार्यशैली से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया है। मुख्यमंत्री की कार्यशैली के कायल स्वयं प्रधानमंत्री मोदी भी हैं। इसलिए सीएम धामी को केन्द्र सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है जिससे उत्तराखंड आज निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर धर्म सिंह कोली, धीरेन्द्र मिश्रा, शालिनी बोरा, मोहन तिवारी, हरिओम, संजय हालदार, गोविंद सिंह, चंदन सक्सेना, गिरीश राठौर, दीपक राठौर, गिरीश पाल आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप