रविवार को होगी समूह ग की लिखित परीक्षा  अपर जिलाधिकारी ने  बैठक कर दिए दिशा निर्देश 

Spread the love

रुद्रपुर। लोक सेवा आयोग, हरिद्वार द्वारा प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला (समूह ग) लिखित परीक्षा(वस्तुनिष्ठ प्रकार) आगामी 26 मई (रविवार) को गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज फाजलपुर महरौला रुद्रपुर, अटल उत्कृष्ट ए. एन. झा राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रपुर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर बाईपास रोड, रुद्रपुर में प्रातः 10 बजे से 12ः00 बजे तक आयोजित होगी।
जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर उदयराज सिंह के निर्देशन में परीक्षा के सफल संचालन हेतु अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित हुई उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें तथा गेट पर ही अभ्यर्थियों की स्कैनिंग कर ली जाए तथा परीक्षा केन्द्रों में मोबाइल, ब्लुटूथ डिवाइस, घड़ी या अन्य किसी प्रकार का इलै0 गैजेट पूर्णतया प्रतिबंधित होगा। परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही वीडियोग्राफी भी की जायेगी। तीन परीक्षा केन्द्रों में तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे। परीक्षा को देखते हुए परगना मजि0 रुद्रपुर मनीष बिष्ट द्वारा क्षेत्रान्तर्गत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 लगा दी गयी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के चारों ओर 500 मीटर की दूरी के अन्दर कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। यह प्रतिबंध परीक्षा देने वाले छात्रों एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों/अधिकारियों/सुरक्षाबलों पर लागू नहीं होगा। कोई व्यक्ति नकल करने व कराने में मदद नहीं करेगा। कोई व्यक्ति शस्त्र आदि लाठी, चाकू व किसी प्रकार का हथियार व विस्फोटक पदार्थ नहीं ले जायेगा। यह प्रतिबंध पुलिस बल पर लागू नहीं होगा। पांच या अधिक व्यक्ति केंद्र की परिधि के अन्दर या आस-पास किसी समय परियोजना हेतु एकत्र नहीं होंगे। परीक्षा केन्द्रों की परिधि के अन्दर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगा।  उक्त आदेशों की अवहेलना करने वाला व्यक्ति धारा 188 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत दण्डनीय होगा। बैठक में प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट डॉ. अमृता शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.एस. रावत, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरेंद्र मिश्रा, आयोग के प्रतिनिधि प्रिंस वर्मा, प्रधानाचार्य दयाशंकर पांडेय, पार्वती देवी, अमृता सक्सेना, सेक्टर मजि. डॉ. प्रकाश फुलारा, कमांडेंट होमगार्ड प्रतिमा, सीओ ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप