रुद्रपुर में  दूसरे दिन भी  डेरा जमाए रही आयकर की टीम रौनिक नारंग के पार्टनर सौरभ गावा की कोठी सील की 

Spread the love
रुद्रपुर। फर्नीचर व्यवसायी गुलशन नारंग, उनके पुत्र रौनिक नारंग और पार्टनर सौरभ गावा के प्रतिष्ठान और घरों में छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। छापेमारी के दौरान किसी को व्यापारी और उनके परिवारजनों से नहीं मिलने दिया गया।
बता दें बृहस्पतिवार सुबह 12  लखनऊ से आयकर विभाग की टीम वाहनों में रुद्रपुर पहुंची। टीमों ने गल्ला मंडी स्थित गुलशन नारंग के नारंग फर्नीचर मार्ट के साथ ही उनके घर और पुत्र रौनिक नारंग एवं पार्टनर सौरभ गावा के मॉडल कालोनी स्थित विनायक प्लाई के कारपोरेट ऑफिस , सौरभ गावा के एलायंस कालोनी स्थित घर मे एक साथ छापेमारी की। साथ ही उनकी हरदोई, बहेड़ी व शाहजहांपुर कार्यालयों में भी दबिश दी गई। टीमों ने फर्नीचर मार्ट में गुलशन नारंग से दुकान के स्टॉक, बैंक खातों का ब्योरा, खरीद बिक्री के रिकॉर्ड लेने के साथ ही कारोबार के संबंध में पूछताछ की। गुलशन नारंग से टीम ने उनकी पत्नी और बेटे विकास के नाम संचालित विनायक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बारे में जानकारी ली। जांच की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। छापेमारी के दौरान पुलिस फोर्स ने किसी को अंदर नहीं जाने दिया। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम तमाम दस्तावेजों को खंगाल रही है। तीनों जगहों से काफी दस्तावेज अब तक कब्जे में लिए जा चुके हैं जिनके बारे में जांच की की जा रही है। इसके अलावा कारोबारियों और उनके परिवार के बैंक खातों के अलावा फर्मों के बैंक खातों व लेनदेन का भी ब्योरा लिया जा रहा है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम गुलशन नारंग के पुत्र विकास नारंग की ट्रांसपोर्ट कंपनी की जांच के सिलसिले में आई थी। बाद में टीम ने नारंग परिवार की अन्य संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम विकास नारंग का इंतजार कर रही है। बताया जा रहा है कि विकास नारंग का फोन बंद आ रहा है। समाचार लिखे जाने तक तीनों स्थानों पर आयकर विभाग की टीम जमी हुई थी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप