रामपुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए बुलंद की थी आवाज

Spread the love

रामपुर के मुसलमानों ने राम मंदिर निर्माण के लिए बुलंद की थी आवाज दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन, निकालीं थीं यात्राएं,  मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के तत्कालीन जिला संयोजक के नेतृत्व में कार्यक्रमों मे की थी शिरकत

रामपुर, बहुत कम लोग जानते होंगे कि अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए हिंदू ही नहीं नवाबों के शहर रामपुर के मुसलमानों ने भी गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय देते आवाज बुलंद की थी और वे राम मंदिर निर्माण से बेहद खुश हैं। देशवासियों का सैकड़ों वर्ष पुराना श्रीराम मंदिर का सपना साकार हो गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उत्सव में पूरा देश शामिल है। चारों ओर माहौल राममय नजर आ रहा है। ऐसे ही नवाबों के शहर रामपुर के मुसलमानों ने भी गंगा जमुनी तहजीब का उदारण पेश कर अयोध्या मे श्री राम मंदिर निर्माण के लिए कदम बढ़ाये थे। सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की थी। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले रामपुर के मुसलमान श्री राम मंदिर निर्माण के समर्थन में दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुए थे। देश में पहली बार ऐसा हुआ था की देश के मुसलमानों ने इतनी जटल समस्या के समाधान को लीड कर रहे थे।इस धरने को रामपुर से लीड करने वाले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के क्षेत्रीय प्रमुख गोसेवा, पर्यावरण एवं सेवा प्रकोष्ठ उत्तराखंड एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश व भाजपा व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के नेतृत्व में देश भर के मुसलमानों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। पदाधिकारियों के द्वारा देशभर में यात्राएं की गईं। राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अफजाल, मंच की तरफ से बनाई गई श्री राम मंदिर कमेटी के वाइस चेयरमैन इस्लाम अब्बास ने नगर एवं तहसीलों में सभाएं की थीं। मुसलमानों को चाहिए बाबर के अपराध को धिक्कारें, देश के मुसलमान दिल बड़ा करते हुए आएं और श्री राम मंदिर बनवाने में अपना सहयोग करें। हदीस यह कहती ही जहां विवाद हो, उस जगह इबादत नहीं हो सकती।

रिपोटर – विजय अरोरा
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    भैंस चोरी प्रकरण: पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पशुपालक ने कोतवाली में खाया जहर, हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर/गदरपुर। गदरपुर थाना क्षेत्र में भैंस चोरी के मामले से नाराज एक पशुपालक द्वारा कोतवाली परिसर में जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है  बताया जा रहा…

    आय प्रमाण पत्र की जांच पर तहसीलदार का नोटिस जारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। तहसीलदार रुद्रपुर द्वारा कुछ लोगों को आय प्रमाण पत्र की जांच के संबंध में नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी रुद्रपुर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद  देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज   कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला   मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    परिवार की दबंगई,महिला पर ईट-पत्थर से हमला   घर का सामान भी किया क्षतिग्रस्त  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज