राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा एक्शन, भारत समेत 5 देशों में यूक्रेन के राजदूत बर्खास्त

Spread the love

यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा कदम उठाया। जेलेंस्की ने भारत सहित पांच देशों में तैनात अपने राजदूतों को बर्खास्त कर दिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति की वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी दी गई है। यूक्रेन ने जर्मनी, भारत, चेक गणराज्य, नॉर्वे और हंगरी में यूक्रेन के राजदूतों को बर्खास्त करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति जेलेंस्की के इस फैसले का तत्काल कोई कारण नहीं बताया गया है। आदेश में यह भी नहीं बताया गया है कि इन राजदूतों को किसी दूसरी जगह पोस्टिंग मिलेगी या नहीं।

राष्ट्रपति ने राजनयिकों से की ये अपील
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने आदेश में राजनयिकों से यूक्रेन के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन और सैन्य सहायता को जुटाने का भी आग्रह किया है। जिससे उनका देश रूस के आक्रमण का जवाब दे सके। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 24 फरवरी से लगातार युद्ध जारी है।

खेरसॉन गवर्नर को हटाया
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी कब्जे वाले खेरसॉन ओब्लास्ट गवर्नर हेनाडी लाहुता को भी बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि राष्ट्रपति वलोडिमिर ने सर्वेंट ऑफ द पीपल पार्टी से खेरसॉन ओब्लास्ट की विधायिका सदस्य दिमित्रो बुट्री को कार्यवाहक गवर्नर के रूप में नियुक्त किया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    कर्नाटक के DGP रामचंद्र राव का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दी कार्रवाई की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveबेंगलुरु। सोशल मीडिया पर सोमवार को एक वीडियो व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें कथित तौर पर कर्नाटक के डीजीपी (नागरिक अधिकार प्रवर्तन) के. रामचंद्र राव महिलाओं के साथ…

    अवैध वसूली,प्रताड़ना,तानाशाही के खिलाफ भड़के कांग्रेसी प्राधिकरण कार्यालय कर डाला कूच बेहड़ व पनेरु की मौजूदगी में किया प्रदर्शन

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  जिला विकास प्राधिकरण पर अवैध वसूली,प्रताडना और तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने प्राधिकरण कार्यालय कूच कर डाला और प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी