राष्ट्रीय बैंक का मेटलाईफ प्रतिनिधि बन महिला पुलिस कर्मी से ठगे डेढ़ लाख  पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू  की 

Spread the love

राष्ट्रीय बैंक का मेटलाईफ प्रतिनिधि बन महिला पुलिस कर्मी से ठगे डेढ़ लाख  पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू  की
रुद्रपुर। अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक राष्ट्रीय बैंक का मेटलाइफ प्रतिनिधि बनकर महिला पुलिसकर्मी पॉलिसी धारक से 1.50 लाख  रुपये ठग लिए गये। मामले की रपट दर्ज करा दी गई है।

दर्ज रपट में जानकी देवी पत्नी स्व. पूरन सिह डसीला निवासी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर ने कहा है कि उसकी एक बैंक में बी मेट लाईफ की एक बीमा पॉलिसी है। 18 अगस्त 2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल पर काल कर अपने आप को मेटलाइफ का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा आपकी पाँलिसी से सम्बन्धित सभी सूचनाएँ आपके एजेंट के नम्बर पर जा रही है । इसको सही कराने के लिये आप कम्प्लेन दर्ज करायें । जिसके पश्चात उक्त अज्ञात व्यक्ति ने कम्पलेन नम्बर उपलब्ध कराया और कहा इस नम्बर का आपको डिपार्टमेंट मैनेजर राजीव मल्होत्रा को देना होगा तथा एक मोबाईल नम्बर उपलब्ध कराया । उक्त नम्बर पर काल करने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन उठाया जिसने अपना नाम राजीव मल्होत्रा मेटलाइफ से बताया जिसके द्वारा बीमा पॉलिसी की किस्त के बारे में पूछा गया तथा कम्प्लेन नम्बर के बारे में अपनी बेटी का नम्बर दे दिया । इसके पश्चात उसकी बेटी के मोबाइल पर कॉल आया पुत्री से कम्पलेन नम्बर मांगा जिस पर पुत्री ने कम्पलेन उक्त अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया । उक्त व्यक्ति ने बताया गया आपकी पॉलिसी कम्प्लेन की वजह से बंद कर दी गयी है । अगर पॉलिसी का पैसा चाहिए तो नई यूजर आईडी बनानी पड़ेगी ।उसने बताया नई यूजर आईडी बनाने के पश्चात एक्टिवेट करने के लिये 50 हजार रुपये बैंक के खाता में जमा कराने होंगे । उक्त धनराशि उपरोक्त खाते में साइबर कैफे के माध्यम से भेजे गये । इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काल आया । जिसने बताया कि पॉलिसी का पैसा चाहिए तो आपको दो प्रीमियम भरने पड़ेंगे । उक्त व्यक्ति के अनुसार दिये गये खातों में 50 हजार रुपये एवं 45694 रुपये साइबर कैफे के माध्यम से जमा किये गये । उक्त के पश्चात भी उसे पॉलिसी की धनराशि प्राप्त नहीं हुयी । पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी