हादसे में कन्टेनर चालक की गयी जान 

रूद्रपुर। तीव्र गति से जाते अज्ञात वाहन चालक द्वारा  काशीपुर मार्ग पर गूलरभोज मोड़ के पास  सामने जाते कन्टेनर को टक्कर मार देने से कन्टेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।कुछ ही देर में मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक चालक के शव को वाहन से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार समाधि पुर थाना बिशारतगंज बरेली निवासी शायर खान पुत्र दिलशाद कंटेनर संख्या यूपी 21 सीएन 6357 का चालक था। वह गत दिवस बहराइच से भूसी लेकर काशीपुर को रवाना हुआ था। आज प्रातः वह काशीपुर रोड़ पर गूलरभोज मोड़ के पास पहुंचा तो इसी दौरान पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने उसके कन्टेनर को जोर से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कन्टेनर चालक शायर खान गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ चालक शायर खान की कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक चालक के शव को वाहन से बाहर निकाल कर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद