विजिलेंस की टीमों ने रिश्वत लेते प्रधानाचार्य और सहायक शिक्षक को किया गिरफ्तार

रूद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले से विजिलेंस की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते हुए प्रधानाचार्य और सहायक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है।

विजिलेंस की हल्द्वानी टीम ने ये कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार अनिल सिंह मनराल डिप्टी एसपी विजिलेंस कुमाऊं ने बताया कि शिकायतकर्ता ने सीआरसी काशीपुर ब्लाक जो राजकीय प्राइमरी पाठशाला बामखेडा काशीपुर में स्थित है। वहां पर प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा और सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप काशीपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले प्राइवेट स्कूलों में चेकिंग के दौरान उनके स्कूल में मेंटेन की जाने वाले रजिस्टरों में पकड़ी गई कमियों को उच्च स्तर पर ना भेजने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता था।प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाए जाने के बाद एसपी विजिलेंस ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को प्रधानाध्यापक दिनेश शर्मा को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके अलावा सहायक अध्यापक अंकुर प्रताप को रिश्वत की मांग करने के साक्ष्य होने के आधार पर स्कूल से ही गिरफ्तार किया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद