25 हजार का इनामी  दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी शातिर अपराधी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी एक वर्ष से फरार चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि कुख्यात अपराधी गुरमेज सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी कथूलिया नानकमत्ता वर्ष 2020 में एक महिला के सम्पर्क में आया और उसको अपने झूठे वादों में फंसाकर शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध सम्बन्ध बनाये। जब महिला ने शादी करने का दबाव बनाया तो गुरमेज सिंह वहॉ से फरार हो गया। जिसके बाद महिला ने गुरमेज सिंह के खिलाफ थाना गदरपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया। गुरमेज सिंह तब से लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुरमेज सिंह एसटीएफ की रडार में था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु एस0टी0एफ0 एक वर्ष से लगातार प्रयास कर रही थी। बुधवार देर रात एसटीएफ की टीम ने गुरमेज सिंह को सहारनपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि आरोपी खानाबदोश किस्म का व्यक्ति है , जो मुकदमा होने के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था तथा किसी प्रकार से अपने परिवार व रिश्तेदारों के सम्पर्क में नहीं था। उस गिरफ्तारी हेतु एस0टी0एफ0 ने रणनीति बनाते हुए मैनुवली एवं सर्विलांस के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित की। जिसके चलते उसकी गिरफ्तारी सम्भव हो पायी। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसटीएफ के निरीक्षक अबुल कलाम, उपनिरीक्षक यादविन्दर सिंह बाजवा, विद्या दत्त जोशी,धर्मेन्द्र सिंह रौतेला, हेड कांस्टेबल बृजेन्द्र चौहान, , संजय कुमार, सन्देश यादव, कांस्टेबल मोहन असवाल आदि शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद