विधायक का नाम लेकर दबंगों ने परिजनों पर किया हमला कब्जा करने की नीयत से मकान में की तोड़फोड़

Spread the love

विधायक का नाम लेकर दबंगों ने परिजनों पर किया हमला कब्जा करने की नीयत से मकान में की तोड़फोड़

शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ित का पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए पीड़ित का ही कर दिया पुलिस एक्ट में चालान
 रूद्रपुर। एक बार फिर कुछ दबंग लोगों ने विधायक का नाम लेकर मोहल्ला भदईपुरा में कुछ दबंग लोगों ने एक व्यक्ति के मकान की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पहले उसके मकान में तोड़फोड़ की फिर परिजनों पर हमला कर दिया। पीड़ित जब पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचा तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने के बजाए दबाव में आकर पीड़ित का ही पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि वह शनि मंदिर के पीछे भदईपुरा में परिवार सहित निवास कर रहा है व अनुसूचित जाति उप जाति (जाटव) का मजदूर गरीब व्यक्ति है। उसका घर मंदिर की चारदीवारी से सटा हुआ है। वह अपने घर की दीवार व छत की मरम्मत कर रहा था। सात जून को सुबह कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए और आते ही गालियां देते हुए काम कर रहे राज मिस्त्री व मजदूरों को पीटने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने उसे बचाया। आरोप है कि उसे फसाने व उसके घर की जमीन पर कब्जा कर मंदिर की चार दीवार के अंदर करने की नियत से उक्त लोगों ने मंदिर की चार दीवारी तोड़नी शुरू कर दी। मोहल्ले के लोगों ने मंदिर की दीवार तोड़ने को मना करने पर उसके घर की दीवार व कलम भी तोड़ दिए और धमकी दी कि मंदिर की दीवार तोड़कर जमीन कब्जा कर रहा है अब तुझे पुलिस में बंद करवाएंगे। पीड़ित का कहना है कि उसने घटना की सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। घटना की लिखित शिकायत पुलिस चौकी रम्पुरा में देने पर उक्त लोगों के राजनीतिक प्रभाव में पुलिस ने उसका ही पुलिस एक्ट में  ढाई सौ का चालान काट दिया। घर वापस आने पर हमलावर पुनः उसके घर आ धमके और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे धमकी दी हमारे ही खिलाफ पुलिस में तहरीर दी अब हम तुझे चौराहे पर जूते मारकर मोहल्ले से निकलेंगे अब तेरा घर यहां नहीं बनने देंगे। पीड़ित का कहना है एक हमलावर ने कहा कि यह सब विधायक के कहने से हो रहा है कहते हुए उसके घर का दूसरा कॉलम व दीवार तोड़ दी। मोहल्ले के लोगों ने बचाने व रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी गालियां देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी