शातिर महिलाओं ने पलक झपकते ही बंसल ज्वैलर्स मे उड़ा ली सोने की चेन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो 

रुद्रपुर। शहर के प्रतिष्ठित बंसल ज्वेलर्स शोरूम पर खरीदारी के बहाने आई तीन महिलाओं ने हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने की चेन पार कर ली। दिनदहाड़े चोरी की ये घटना सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गयी।  ज्वेलर्स के शोरूम में हाथ की सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाईन स्थित बंसल ज्वैलर्स शोरूम में तीन महिलाएं और एक पुरुष खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने शोरूम में पहुंचकर कर्मचारियों से सोने की चैन दिखाने को कहा। इस बीच जब शोरूम के कर्मचारी चेन दिखाने लगा तो उक्त तीन महिलाएं और उनका पुरुष साथी कर्मचारी को बातो में उलझाने लगे। इसी बीच एक महिला ने बड़ी सफाई से सोने की चैन पार कर ली। इसके बाद बिना शॉपिंग किये ही चारों लोग शोरूम से बाहर निकल गये। महिलाओं के जाने के बाद जब शोरूम कर्मचारी को एक चेन कम मिली तो शोरूम में हड़कम्प मच गया। सीसीटीवी फुटेज की चेक करने पर पूरी घटना सामने आ गयी। चोरी की घटना की सूचना बाद में पुलिस को दी गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरी हुई चेन करीब डेढ़ तोले की थी जिसकी कीमत लगभग एक लाख दस हजार रूपये हैं। बता दें इस शहर में पहले भी इस तरह की घटनायें प्रकाश में आ चुकी है। बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल का कहना है कि शहर में चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय है सभी ज्वेलर्स को सावधान रहना चाहिये।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद