रुद्रपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में पंतनगर में कर्मचारी की तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक पंतनगर टा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार 35 पुत्र हरवंश होम साइंस विभाग में कार्यरत थे। गुरुवार की शाम को उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें उपचार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक सुनील को अचानक घबराहट हुई थी। मौत के सही कारणों के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के दो बेटे है। परिवार में कोहराम मच गया।




