सरिया निर्माता कंपनी बीटीसी के एथेनॉल प्लांट में फैला करंट, श्रमिक की मौत

Spread the love
रुद्रपुर। किच्छा में  बीटीसी सरिया निर्माता कंपनी मां शीतला वेंचर्स लि. के किच्छा में निर्माणाधीन एथेनॉल प्लांट में आज करंट लगने से एक श्रमिक की जान चली गई। मृत श्रमिक अरविंद कुमार पुत्र मदनलाल देवरिया (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। वह काशीपुर के एक ठेकेदार के बुलावे पर अपने साथियों के साथ निर्माणाधीन फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने आया था। कुछ दिनों से यह लोग यहां कार्य कर रहे थे।
आज मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अरविंद ने वेल्डिंग शुरू ही की थी कि अचानक करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। अरविंद की चीख-पुकार सुनकर जैसे तैसे आस पास काम कर रहे श्रमिकों ने उसे बचाया और तत्काल अस्पताल ले गए लेकिन कई अस्पतालों में ले जाने के बाद भी उसकी जान न बच सकी।अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया।
श्रमिकों का आरोप है कि जिस तार से वेल्डिंग कराई जा रही थी, वह कई जगह से कटी हुई थी। तार कटी होने और बारिश के कारण छत गीली होने से छत में करंट आ गया और अरविंद उसका शिकार हो गया। मृत अरविंद के साथी सुनील कुमार निषाद ने बताया कि फैक्ट्री की ओर से सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किए गए, इसी कारण यह घटना हुई।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर – थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में एक दबंग परिवार की दबंगई के आगे पुलिस भी नतमस्तक हो गई। यहीं कारण है कि जनवरी माह में एक महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी

    बरेली की लेडी सिंघम और संभल के सिंघम अब थामेंगे एक-दूसरे का हाथ इसी महीने होगी भव्य शादी