स्ट्रांग रूम का एसएसपी ने किया निरीक्षण

रूद्रपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बगवाड़ा रुद्रपुर पर स्ट्रांग रूम तैयार किया गया है। मतदान के बाद ईवीएम को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में विधानसभावार रखा जाएगा। वहीं यहां पर ही बनाए गए मतगणना केंद्र पर गिनती होगी।   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बगवाड़ा मंडी पहुंचकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। मौके पर एसएसपी ने बगवाड़ा में सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदान की समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करेगी। इसकी सुरक्षा के लिए अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया जाएगा। वहीं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी निगरानी में रहेंगे। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम में अनधिकृत लोगों का प्रवेश वर्जित रहेगा। ईवीएम की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा। ईवीएम स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार रखे जायेंगे। सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे निगरानी होगी। फोर्स की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न हो।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद