स्मैक तस्कर नदीम मुन्ना पर पिट एनडीपीएस के तहत कार्रवाई, एक साल तक नहीं मिलेगी जमानत

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्मैक तस्करों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड 11 निवासी नदीम उर्फ मुन्ना के खिलाफ पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।मुन्ना फतेहगंज पश्चिमी थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। इस साल जनवरी में नदीम और उसका भाई तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुए थे। दोनों के पास से चार किलो 82 ग्राम स्मैक, एक किलो 800 ग्राम पावर और 12 किलो 200 ग्राम कट पाउडर बरामद हुआ था। तभी से पुलिस नदीम के खिलाफ पिट एनडीपीएस की कार्रवाई कराने के लिए शासन स्तर पर पैरवी कर रही थी। डीएम और एसएसपी की अनुशंसा पर ये कार्रवाई की गई है।

पिट एनडीपीएस की कार्रवाई होने के बाद नदीम को एक साल तक जेल में रहना होगा। पिछले दिनों पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के कुख्यात तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत और शाहिद उर्फ कल्लू डॉन के खिलाफ भी पिट एनडीपीएस की कार्रवाई की थी। तभी से यह दोनों तस्कर भी जेल में बंद हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद