हर्षोल्लास के साथ मनाया गया योग दिवस 

Spread the love

रूद्रपुर । जनपद में 9वां अन्तराष्ट्रीय योग दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब रूद्रपुर में किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मेयर रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी ने सिटी क्लब में आयोजित योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सभी ने 9वे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी डीएम विशाल मिश्रान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-सचांर को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी व्यक्तियों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ-साथ मन शांत रहता है। नोडल अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एसके सोनी ने बताया कि इस बार इस बार 9वंे अन्तराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ थीम पर मनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया। सिटी क्लब में योग प्रशिक्षकों तरूण सिंह बगड़वाल, शीनम ठुकराल, अनुष्का ठुकराल, मनस्वी रायपा, दिव्या शर्मा द्वारा विभिन्न योग आसन कराए गए। योग कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी मनोज कत्याल, चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। रम्पुरा पुलिस की एक कार्रवाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत फरार आरोपियों के खिलाफ…

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    Spread the love

    Spread the loveसुस्तपुलिस  सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम -पंतनगर-रुद्रपुरमें बनाया दो घरों को निशाना-तहरीरके आधार पर मुकदमा हुआदर्ज   रुद्रपुर। थाना पंतनगर और कोतवाली रुद्रपुर इलाके में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    2021 में मृत व्यक्ति के घर पहुंची कुर्की की मुनादी, रम्पुरा पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार