हाईकोर्ट की स्थापना के लिए पंतनगर विवि परिसर की भूमि उपयुक्त:  तिवारी  पत्रकारों से बातचीत में कार्यवाहक व नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने दिया सुझाव  

Spread the love

रूद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन ने बैठक कर हाईकोर्ट व प्रदेश सरकार को सुझाव दिया है कि यदि हाईकोर्ट को नैनीताल से स्थानांतरित किया जाता है तो पंतनगर विश्व कृषि विश्व विद्यालय में नौ एकड़ की भूमि इसके लिए सर्व उपयुक्त रहेगी। इससे न्यायाधीशों,  वादकारियों, अधिवक्ताओं  के आवागमन को किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं आएगी।  यहां पर आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, रोडवेज, निजी टैक्सी आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं मौजूद हैं। पत्रकारों से बातचीत करते एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष एमपी तिवारी व नव निर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर पाण्डेय ने कहा कि पंतनगर क्षेत्र में यदि हाईकोर्ट की स्थापना की जाती है तो यहां आने वाले वादकारियों, अधिवक्ताओं,  न्यायाधीशों के आवागमन को किसी भी तरह से कोई परेशानी नहीं आएगी।  सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ यहां 31 व 46 वीं वाहिनी पीएसी भी हर समय तैयार है । साथ ही यहां पर आवागमन के लिए रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, रोडवेज, निजी टैक्सी आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे होने के कारण यह क्षेत्र हर प्रकार से तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। यहां यातायात के साथ पेयजल, आवास, विद्युत आदि आवश्यक सुविधाएं मौजूद हैं, जिनका हाईकोर्ट की स्थापना के पश्चात और अधिक विस्तार होना स्वाभाविक है। श्री तिवारी व श्री दिवाकर ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन पूर्व में कई बार जनपद मुख्यालय में लेबर कोर्ट, क्रिमिनल कोर्ट, कमर्शियल कोर्ट आदि की स्थापना के लिए निरंतर आग्रह करता आ रहा है। परंतु उनकी जनहित के इस आग्रह पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। यदि हाई कोर्ट की स्थापना कर दी जाती है तो सभी आग्रह स्वतः ही स्वीकार हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पंतनगर में हाईकोर्ट स्थापना का लाभ देवभूमि के कुमायूं तथा गढ़वाल दोनों ही मंडलों के निवासियों को समान रूप से मिलेगा। आवागमन की बेहतर सुविधा के साथ कम किराए पर होटल व सस्ता तथा गुणवत्ता युक्त खाना भी मिल सकेगा। वार्ता के दौरान सचिव सुशीला मेहता बिष्ट, चंद्रप्रकाश जोशी, नवनिर्वाचित सचिव सर्वेश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण चंद्र आदि मौजूद थे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर।:-26 जून को हुए विक्रांत उर्फ बागी हत्याकांड की याद में निकाली गई धारदार हथियार रैली की खबर मिलते ही पुलिस चौकन्नी हो गई और एसएसपी ने पुलिस…

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-रम्पुरा पुलिस चौकी बस्ती स्थित एक नशेडी द्वारा पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े घिनौनी वारदात की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    विक्रांत बागी की याद में निकाली धारदार हथियार रैली  मुख्य मार्ग की घेराबंदी,तीन युवक पकड़े सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

    पांच साल की बच्ची,नशेडी ने किया दुष्कर्म का प्रयास  संदिग्ध की धुनाई,पुलिस के किया सुपुर्द घर के बाहर खेल रही थी मासूम

    लापता तीन किशोरी,चौकी में हुआ प्रदर्शन  लालपुर चौकी इलाके का है मामला  -13 अगस्त से है लापता,खोजबीन शुरु

    सीएनजी टेंपो यूनियन ने की 16 किमी परमिट और स्थायी स्टैंड की मांग

    शुद्धिकरण मामला:-कांग्रेसियों ने निकाला सत्याग्रह यात्रा   राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन जनसभा का मामला भाजपा पर लगाया दलित विरोधी का आरोप

    लिटिल किंगडम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस