गमगीन माहौल में मुहर्रम पर निकाले गए ताजिये

रुद्रपुर। मोहर्रम के मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ताजिये निकालकर हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया। इस्लाम धर्म की मान्यता के मुताबिक हजरत इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ मोहर्रम माह के दसवें दिन कर्बला के मैदान में शहीद हो गये थे। आज नगर के मौहल्ला खेड़ा, भदईपुरा, भूतबंगला, आदर्श कालोनी, जगतपुरा, सीरगोटिया, पहाड़गंज, रेशमबाड़ी आदि क्षेत्रों से मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा आकर्षक ताजिये निकाले गये जिन्हें निर्धारित मार्गों से घुमाते हुए सायंकाल कर्बला में दफनाया जायेगा।
बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन ने अपने 72 साथियों के साथ यजीदी फौज के साथ लड़ते हुए इंसाफ के लिए शहादत दे दी थी। उनकी याद में मोहर्रम के महीने में गमगीन माहौल में दसवीं तारीख को यह त्यौहार मनाया जाता है। मोहर्रम की पहली तारीख से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जगह-जगह हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मजलिसों का सिलसिला भी किया जाता है। मोहर्रम के जुलूस के दौरान सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए । जुलूस के मार्गों पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखाई दिए। शहर के प्रमुख स्थानों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। इस दौरान रिजवान अंसारी, जावेद अंसारी, नन्हे मियां, फ़राज़, अशफाक, फैसल आदि लोग मौजूद रहे

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी