अब गड्ढा कॉलोनी के लोगों को नोटिस मिलने से मचा हड़कंप

रुद्रपुर। जिला प्रशासन एक-एक कर शहर के उन स्थानों को चिन्हित कर रहा है जहां से उन्होंने अतिक्रमण को ध्वस्त करना है। ऐसे में अब लोगों के सर पर फिर उजड़ने की तलवार लटक गई है। अभी भगवानपुर कोलाडिया का मामला शांत भी नहीं हुआ कि आज गंगापुर रोड स्थित गड्ढा कॉलोनी के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए कि जब उन्हें नगर निगम से जगह खाली करने का नोटिस मिल गया ,ऐसे में उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा भी वहां पहुंच गए और उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। गड्ढा कॉलोनी में लगभग सैकड़ों परिवार निवास करते हैं उनका कहना है कि तीन-चार दिन पूर्व नगर निगम से उन्हें जगह खाली करने का नोटिस मिला है ।
जिसमें कहा गया है कि गड्ढा कॉलोनी से निकल रहे नाले से दोनों तरफ 20-20 मीटर की जगह खाली कर दी जाए अन्यथा एक सप्ताह के बाद प्रशासन की टीम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर देगी ।लगभग डेढ़ सौ परिवारों को यह नोटिस मिल चुका है और नगर निगम की टीम लगातार नोटिस लोगों को थमा रही है। ऐसे में गड्ढा कॉलोनी के लोगों में अब उजड़ने का भय व्याप्त हो गया है। उनका कहना है कि वह पूर्व की अपनी जमीन जायदाद बेचकर यहां पर रह रहे हैं और किसी प्रकार से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं ऐसे में यदि नगर निगम ने उन्हें उजाड़ दिया तो वह खुले आसमान के नीचे आ जाएंगे और रोजी-रोटी को मोहताज हो जाएंगे ।आज लोगों का गुस्सा बढ़ गया और वह सड़कों पर उतर आए घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा वहां पहुंच गए ।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को एक के बाद एक उजाड़ने का काम कर रही है अभी एक दिन पूर्व ही भगवानपुर में दर्जनों लोगों को बेघर कर दिया गया और इससे पूर्व कल्याणी और बेगुल नदी के समीप रह रहे लोगों को भी नोटिस थमा दिया गया और अब गड्ढा कॉलोनी के सैकड़ों गरीब परिवारों को भी यह फरमान जारी कर दिया गया है कि वह जगह खाली कर दें ।उन्होंने कहा कि भाजपा को गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है और भाजपा गरीबों की सबसे बड़ी दुश्मन है और लगातार लोगों को उजाड़ रही है। शर्मा ने कहा कि गरीब जनता भाजपा को आने वाले नगर निगम चुनाव में करारा जवाब देगी और उन्हें नगर निगम से बेदखल कर देगी। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सभी गरीबों के साथ है और उन्हें उजड़ने नहीं देगी। इस दौरान  मोनु निषाद, रणजीत सिंह राणा, रामाधारी गंगवार, अनिल शर्मा, दिनेश मौर्य, कांति कटिहार, श्याम लाल गंगवार, महेश कुमार, प्रसादी लाल, मनोहर लाल, मुन्नी देवी, शांति देवी, मुन्नी देवी, सीमा, चांदनी, सुमन, कैलाश  समेत तमाम कांग्रेसी और सैकड़ों गड्ढा कॉलोनी के लोग मौजूद थे।

Advertisement
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    रुद्रपुर। खेड़ा कॉलोनी स्थित कादरी मस्जिद  में रात के समय चार अज्ञात लोगों  पहुंचे नायब इमाम ने मस्जिद कमेटी को बताया कि वह अपने आप को पुलिस  वाला बता रहे…

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    रुद्रपुर: पहाड़गंज निवासी एक युवक ने बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति समेत अन्य के खिलाफ पुलिस को तहरीर…

    You Missed

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    मस्जिद में पहुंचे चार अज्ञात लोगों को नायब इमाम ने बताया पुलिसकर्मी

    दहेज के खातिर बहन की हत्या का आरोप, तहरीर सौंपी

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच -आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार

    गिरफ्तार आबकारी कर्मियों पर हो सकती है विभागीय जांच   आला अधिकारियों के आदेश का हैं इंतजार तैनाती कार्याकाल होगा जांच का दायरा

    अधिवक्ता नवनीश को धमकी, अधिवक्ताओं में गुस्सा  आइलाज की सदस्य ने जताया रोष बोली-दोषियों पर होनी चाहिए कार्रवाई

    ऊधमसिंह नगर पुलिस का खुद का नहीं है घुड़सवार दस्ता   नैनीताल पुलिस ने बना रखा है अस्थाई अस्त बल  पुलिसकर्मी करते है देखभाल,होती है परेशानी