दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर,  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा मुकदमा वापस करने को लेकर मामी को धमकाने का मामला सामने आया है। जिसके खिलाफ पीड़िता ने लोगों के साथ एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आगाह किया कि यदि जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो थाने के सामने धरना शुरू कर दिया जाएगा।  थाना ट्रांजिट कैंप के लोग पीड़िता के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर रोष जताया। पीड़िता का कहना था कि उसके घर पर पड़ोसी युवक का आना जाना था। जो उसे मामी व उसके पति को मामा कहता था। आरोप था कि चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म किया और जब उसने विगत दिनों थाना ट्रांजिट कैंप में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया तो आरोपी ने घर पर बदमाश प्रवृति के लोगों को भेजकर डरा-धमकाना शुरू कर दिया, जबकि गंभीर मामले में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद आरोपी खुलेआम घूम रहा है।उन्होंने बताया कि 24 जून को बयान दर्ज करने के दौरान आरोपी ने पति को इशारा कर बुलाया और बयान नहीं देने व मुकदमा वापस करने का दबाव बनाया। आरोप था कि मुकदमा वापस नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लोगों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर बसंती मंडल, तरुण गाईन, असीत बाला, शेरू मंडल, संजय सरदार, दीपु मंडल, जगदीश दास, पप्पू तरफदार, सुजीत बछाड़, चंदन मंडल, सागर मंडल आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप