फिर हुआ खाकी पर हमला, दारोगा-सिपाही हुए चोटिल

Spread the love

रुद्रपुर,कोतवाली इलाके में दबंग इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब खाकी पर हमला करने से नहीं कतरा रहे हैं। तीसरी बार पुलिसकर्मियों पर हमले की वारदात को अंजाम देते हुए बुधवार की देर रात्रि सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग काटने से रोकना दारोगा व सिपाही को महंगा पड़ गया।आवेश में आए शराबियों ने सिपाही की वर्दी फाड़ डाली और बाद में दारोगा व सिपाही से हाथापाई कर चोटिल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल ने बलपूर्वक शराबियों पर काबू पाया और आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाजार चौकी प्रभारी पंकज मेहर ने बताया कि बुधवार की देर रात्रि सूचना मिली कि रोडवेज बस अड्डे के समीप गांधी पार्क की चारदीवारी पर तीन युवक सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग काट रहे हैं। सूचना के आधार पर जब चौकी के दरोगा व चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुंचे और युवकों को शराब व हुड़दंग काटने से रोका तो दबंग शराबियों का पारा चढ़ गया।

उन्होंने दरोगा व सिपाही से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जब पुलिस ने विरोध किया तो तीनों युवकों ने सिपाही का गिरेबान पकड़ कर वर्दी फाड़ दी और हाथापाई शुरू कर दी। जिसे देखकर दरोगा ने बचाने का प्रयास किया तो शराबियों ने दरोगा और सिपाही हरीश रावत से हाथापाई कर चोटिल कर दिया।

पुलिसकर्मियों पर हावी होता देख दरोगा ने तत्काल फोन कर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और बलपूर्वक शराबियों पर काबू पाया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद प्रीत विहार कॉलोनी निवासी दीपक राणा, झां कॉलोनी पंतनगर निवासी बृजेश पंत और झां कॉलोनी पंतनगर निवासी कंचन पाठक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस टीम पर हमला करने सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

एक मिनट के अंदर वर्दी उतारने की धमकी

बुधवार की देर रात्रि शराबियों द्वारा दरोगा व सिपाही से हाथापाई करने से पहले शराबियों ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पुलिस टीम पर रौब जमाया और धमकाया। साथ ही कहा कि उनकी सत्ताधारी नेताओं में खासी पहचान है और एक मिनट के अंदर सभी की खाकी वर्दी उतरवा देंगे। बावजूद जब पुलिस ने बार-बार हुड़दंग व शराब पीने से रोका तो शराबियों ने पुलिस पर हमला करने की घटना को अंजाम दे डाला।

शराबियों को दबोचने में करनी पड़ी मशक्कत

बुधवार की देर रात्रि जिस वक्त शराबियों के हुड़दंग काटने की सूचना बाजार चौकी पुलिस को मिली। उस वक्त चौकी प्रभारी पंकज मेहर, मुख्य आरक्षी दीप चंद्र, प्रवीन रावत और हरीश रावत मौके पर पहुंचे। पुलिस की टोकाटाकी से गुस्साए शराबियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मियों ने काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तीनों शराबियों पर काबू नहीं पाया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर रंपुरा चौकी प्रभारी नवीन बुधानी और एसएसआई दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बमुश्किल काबू पाया। शराबियों को काबू पाने के लिए पुलिस के पसीने छूट गए।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप