बरेली: गोलीकांड के आरोपी आदित्य उपाध्याय पर भी कसा शिकंजा, सांवरिया रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर

बरेली,  22 जून की सुबह प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो घंटे तक सरेआम गोलियां चलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है। गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राणा के होटल, दफ्तर और कोठी पर बुलडोजर से ध्वस्त करने के साथ ही बीडीए ने शुक्रवार को उसके दो होटल भी सील कर दिए हैं। वहीं गोलीकांड करने वाले दूसरे गुट के आरोपी आदित्य उपाध्याय पर भी पुलिस प्रशासन का शिकंजा कस गया है। जिसके बाद आज भारी पुलिस फोर्स के साथ बीडीए की टीम ने डोहरा रोड पर स्थित आदित्य उपाध्याय के आलीशान सांवरिया रिजॉर्ट पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दें, सांवरिया रिजॉर्ट के ध्वस्तीकरण का अक्टूबर 2021 में ही आदेश हो चुका था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं बीते शनिवार को गोलीकांड से शहर में दहशत फैलाने में आदित्य उपाध्याय का नाम सामने आने के बाद अब बीडीए कुंभकर्णी नींद जाग गया और उसके रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद