12 जुलाई को झारखंड जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, देवघर एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय बाद झारखंड जा रहे हैं। 12 जुलाई को पीएम झारखंड के देवघर समेत पूरे संताल परगना को हजारों करोड़ की सौगात देने वाले हैं। वह देवघर में एयरपोर्ट और एम्स के 250 बेड के अस्पताल का उद्धाटन करेंगे। देवघर एयरपोर्ट का उद्गाटन होते ही यहां नियमित उड़ाने शुरू हो जाएंगी। लोगों के लिए देवघर आना-जाना आसान हो जाएगा। प्रधानमंत्री देवघर में सबसे पहले बाबा वैद्यनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। वहीं देवघर कॉलेज मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

देवघर एयरपोर्ट शुरू हो जाने से न सिर्फ झारखंड बल्कि पश्चिम बंगाल और बिहार के लोगों की भी सुविधा बढ़ जाएगी। जानकारी के अनुसार देवघर एयरपोर्ट से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। लोग देवघर से मुंबई, पटना, कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरु औ कोलकाता जा सकेंगे। झारखंड में प्रधानमंत्री दर्जनों स्वीकृत केंद्रीय योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और कई बड़े योजनाओं का उद्धाटन भी करने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार देवघर से प्रधानमंत्री संताल परगना के पांच व बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना का शिलान्यास करेंगे। सबसे अधिक सौगात वे रेलवे को देने वाले हैं। देवघर से बनारस के लिए गतिमान एक्सप्रेस भी शुरू होनी है। इस नई ट्रेन से सात घँटे में दोनों धार्मिक स्थलों के बीच का सफर पूरा होगा। देवघर एम्स और गतिमान एक्सप्रेस दोनों ही न सिर्फ झारखंड बल्कि बिहार के लिए बेहद खास है। इसके अलावा पीएम बॉटलिंग प्लांट, हंसडीहा-महगामा फोर लेन सड़क, गोड्डा स्टेशन में कोचिंग यार्ड, जसीडीह रेल बाइपास, जसीडीह स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की योजना, मधुपुर में वाशिंग पिट आदि बड़ी योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को एलपीजी बॉटलिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री संताल परगना के पांच व बांका जिले के लिए गैस पाइपलाइन योजना का शिलान्यास करेंगे। गैस पाइपलाइन के जरिए घर-घऱ गैस पहुंचेगा। पीएम मोदी के देवघर आगमन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने शहर के लोगों से अपील की है कि वो 11 जुलाई की शाम को अपने घर के बाहर कम से कम एक दीया पीएम के स्वागत में जरूर जलाएं जिससे देवघर दीयों की रोशनी से जगमगा जाए। रिपोर्ट के मुताबिक देवघर में एक लाख दीये टावर चौक से वीआईपी चौक तक भी जलाए जाएंगे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सस्ता-गल्ला दुकान को लेकर शिकायतों का दौर शुरु शिमला पिस्तौर गांव का है मामला विभाग पर लगाया मिलीभगत का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-शिमला पिस्तौर गांव में सस्ता गल्ला की दुकान अपने करीबियों को देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जिला पूर्ति विभाग के कुछ लोगों की…

    होमवर्क की गलती बताने पर छात्रा से मारपीट का आरोप, परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ दी तहरीर

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। खेड़ा वार्ड नंबर-18 स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दूसरी कक्षा की छात्रा से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप