40 लाख रुपए कैश से भरी वैन ट्रक में जा घुसी, एक की मौत, चार घायल

Spread the love

मुरैना. नेशनल हाइवे पर पुराने सेलटैक्स पर खड़े ट्रक में पीछे से कैश वैन घुस गई। भिडंत इतनी जबरदस्त हुई कि एक गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक अन्य गार्ड, लोढर, ड्रायवर व कैश कंपनी का कर्मचारी शामिल है। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
सिविल लाइन थाने के उप निरीक्षक नरेश निरंजन ने बताया कि आइसीआइआइसी बैंक की अनुंबधित कैश परिवहन कंपनी की वैन आगरा से कैश लेकर ग्वालियर जा रही थी। वैन में करीब 35 से 40 लाख रुपए रखे हुए थे। वैन चालक ने लापरवाही से चलाकर मुरैना में पुराने सेलटैक्स बैरियर पर गणेश होटल के सामने सडक़ पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। भिडं़त इतनी जबरदस्त हुई कि वैन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार गनमैन लक्ष्मण सिंह की मौत हो गई और अजय (40) ध्रुव सिंह, चरण ङ्क्षसह (23) रामेश्वर ङ्क्षसह निवासी आगरा, गनमैन राजवीर (52) महेन्दर ङ्क्षसह जाट निवासी आगरा, ड्राइवर अजय वीर ङ्क्षसह पुत्र गोपाल जाट निवासी नगला दयालपुर हाथरस उप्र घायल हुए हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
कैश की वीडियोग्राफी कराई और कहा पूरा पैसा सुरक्षित
पुलिस ने तुरंत घटना की सूचना आइसीआइसीआई बैंक से जुड़ी कैश कंपनी के अधिकारियों को दी। वह तुरंत मौके पर आए। उन्होंने वीडियोग्राफी कराई और कहा कैश पूरा है, कहीं कोई मिङ्क्षसग नहीं है। पुलिस की तत्परता से कैश सुरक्षित रहा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    चार जून से कुमाऊं दौरे पर आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं ने दी विस्तृत जानकारी

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा ने बताया कि देश के युवा प्रतिपक्ष नेता एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय लीडर राहुल गांधी चार जून से कुमाऊं दौरे पर आ रहे…

    तराई में बढ़ी तपिश, तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

    Spread the love

    Spread the love रुद्रपुर : तराई में पिछले तीन दिन तापमान कम होने के कारण एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुस्तपुलिस-सजग चोर, लाखों की चोरी को दिया अंजाम

    नोकझोंक के बाद आखिरकार हटाना पड़ा धरना स्थल से टैंट   एससी का दर्जा देने को लेकर चल रहा था धरना 

    फर्जी दस्तावेज लगाकर हड़पे 5.55 लाख    किसान को दिया मोटे मुनाफे का प्रलोभन  पीड़ित ने एसएसपी को सौंपा शिकायती पत्र

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    भाजपा नेता के परिवार को भयभीत करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    काशीपुर में सूदखोरी का बड़ा आरोप, दर्जनों पीड़ितों ने कमिश्नर से लगाई गुहार

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित

    66 लोगों ने रक्तदान कर कमाया पुण्य  डाबर इंडिया लिमिटेड में रक्तदान शिविर आयोजित