भाजपा नेता पर दुष्कर्म के आरोप के बाद गरमाया माहौल, कांग्रेसियों ने काटा हंगामा; लोगों ने की नारेबाजी

Spread the love

अल्मोड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद अब सल्ट में माहौल गरमा गया है। पीड़ित के परिजन जैसे ही तहरीर देने राजस्व पुलिस के पास पहुंचे, इस मामले की चिंगारी आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। आननफानन क्षेत्र के लोग तहसील में जमा हो गए और जमकर हंगामा किया।राजस्व कर्मी पीड़ित परिजनों को लेकर तहसील पहुंचे तो लोग एकत्र हो गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। हंगामे के बीच पीड़िता का सीएचसी देवायल में मेडिकल कराया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने प्रशासन के अधिकारियों पर दबाव बनाए रखा।कांग्रेस को भी मिला हमलावर होने का मौका
सल्ट में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी यहां जमकर बवाल किया। कांग्रेस के युवा नेता नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले तहसील और फिर सीएचसी देवायल में एकत्र हो गए। इस दौरान कार्यकर्ता आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। कांग्रेस नेता रावत ने कहा कि भाजपा के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा के जिम्मेदार नेताओं का इस तरह के मामलों में शामिल होना जाहिर करता है कि धामी सरकार के शासन में बेटियां बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक इस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी जाएगी, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप