एसएसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने सरेआम महिला की पिटाई का मामला समाने आया

ऊधमसिंहनगर में एसएसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर एक व्यक्ति ने सरेआम महिला की पिटाई का मामला समाने आया है, बताते हैं कि इस दौरान वहां से गुजर से दो पुलिस अधिकारियों ने रुककर महिला को बचाने के बाद 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी, लेकिन सूचना के 40 मिनट तक 112 में कार्यरत कर्मी मौके नहीं पहुंचे, बाद में स्थानीय चौकी पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को एसएसपी कार्यालय पर  कप्तान मणिकांत मिश्रा ने कार्यभार संभाला था,इस मौके पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ पत्रकारों से मुलाकात की। जिसके बाद सीओं खटीमा और एफ एस ओ रवाना हुए, दोनों की गडिया कप्तान के कार्यालय से चंद दूरी पर ही पहुंची थी नैनीताल हाईवे पर पैट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति महिला की पिटाई कर रहा था, महिला की पिटाई होते देख दोनों अधिकारियों ने गाडियां रुकवा, पुलिस अधिकारियों को देखकर महिला को पीट रहे व्यक्ति ने अपने हाथ रोक लिए,इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ मौजूद कर्मियों ने 112 पर फोन करके सूचना दी,इस दौरान एसपी काशीपुर अभय सिंह जाते समय मौके पर रुक गए। उन्होंने महिला से जानकारी ली तो पता चला दोनों रुद्रपुर के खेड़ा के रहने वाले हैं, महिला के पति से उसका डिवोर्स हो गया है जो व्यक्ति पीट रहा था महिला ने अपने पति के घरा से भाग कर उसे व्यक्ति से भाग कर शादी  कर ली थी  इधर 112 पर सूचना के 40 मिनट तक तक पुलिस नहीं पहुंची तो मामले की सूचना सिडकुल पुलिस को दी गई, सिडकुल पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। सिडकुल चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार कोली के मुताबिक चौकी में महिला ने मारपीट करने वाले के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। महिला ने पुलिस को लिखकर दिया है,कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है, जिसके बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया गया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद