सुल्फा बेचने का किया विरोध तो लूट लिए 15 हजार

Spread the love

रुद्रपुर,रंपुरा पुलिस चौकी इलाके में एक व्यक्ति ने घर के सामने सुल्फा बेचने का विरोध किया तो नशेड़ियों ने अभद्रता कर दी और हजारों रुपये भी लूट लिए। जब पीड़ित चौकी में शिकायती पत्र देकर लौटा तो नशेड़ियों ने घर में घुसकर जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। जिस पर एसएसपी ने फौरन सीओ सदर को प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया।

वार्ड-12 दूधिया नगर निवासी भगवान बाबू ने बताया कि 6 सितंबर की शाम साढ़े पांच बजे के करीब टोपी अंकल नाम का एक व्यक्ति घर के सामने सुल्फा बेच रहा था। जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कुछ नशेड़ी साथियों को बुलाकर 15 हजार रुपये लूट लिए और अभद्रता भी की। आरोप था कि जब वह पुलिस चौकी में शिकायती पत्र देकर घर लौटा तो पुन: आरोपी जबरन घर में घुस गये।

इतना ही नहीं आरोपी ने जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। साथ ही डराया कि यदि अब शिकायत कि तो जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने शिकायती पत्र पर तत्काल सीओ सदर को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी