राजन पर जान छिड़कतीं थीं दो दर्जन महिला पुलिसकर्मी कॉल डिटेल से खुला बड़ा राज

बरेली,   फर्जी सिपाही बनकर वर्मा उपनाम की महिला सिपाहियों से दुष्कर्म और ठगी करने के आरोपी लखीमपुर खीरी के राजन वर्मा की पुलिस ने 30 पन्नों में कॉल डिटेल निकलवाई है। इसकी प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि दो दर्जन से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी राजन के संपर्क में थीं। अब राजन के बैंक खाते का भी ब्योरा जुटाया जा रहा है ताकि महिला पुलिसकर्मियों से ठगी गई रकम का वास्तविक अनुमान लगाया जा सके।

लखीमपुर खीरी के गांव मिदनिया गढ़ी निवासी राजन वर्मा एक दर्जन से अधिक महिला सिपाहियों के साथ दुष्कर्म करने के साथ लाखों की ठगी भी कर चुका है। बरेली में तैनात एक महिला सिपाही की ओर से कोतवाली में दुष्कर्म और ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद कोतवाली पुलिस विवेचना कर रही है। पुलिस ने राजन के तीन फोन नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है जो करीब 30 पन्नों में आई है। अब पुलिस इसमें मिले नंबरों की जांच कर रही है।अनुमान जताया जा रहा है कि इन नंबरों में दो दर्जन से अधिक नंबर पीड़ित महिला पुलिस कर्मियों के बताए जा रहे हैं। पुलिस इन नंबरों पर संपर्क कर पता लगा रही है कि राजन ने उनसे भी ठगी नहीं की है। इसके साथ लखनऊ में फर्जी कागजात के जरिए खोले गए बैंक खाते की जांच के लिए एक पुलिस टीम को रवाना किया गया है। सीओ पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि वह अभी आरोपी से पूछताछ नहीं कर पाए हैं। अब कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में पूछताछ करेंगे। जरूरत महसूस हुई तो उसे रिमांड पर लिया जाएगा। हालांकि प्रारंभिक जांच में ही उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिल चुके हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    सडक पर मृत अवस्था में मिली बालिका  बगवाड़ा चौकी का है मामला,जांच शुरु सिर पर चोट,गले पर थे निशान

    रुद्रपुर :-कोतवाली इलाके में एक बालिका का मृत अवस्था में पडा शव मि लने का मामला सामने आया है। बालिका के सिर पर चोट और गले पर निशान थे। सूचना…

    मिशन 2026 बरेली-मुरादाबाद शिक्षक MLC चुनाव के लिए सपा ने कसी कमर, जिला संचालन समिति घोषित*

    बरेली। समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। सितंबर 2026 में प्रस्तावित 11 शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन सीटों के मद्देनजर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद