दिनदहाड़े बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट  लोगों ने आरोपी भाई को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया  

सितारगंज। शहर के किच्छा रोड पर बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई हत्याकांड से आसपास सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। हमलावर दूसरे राज्य से आया था। शहर के वार्ड नंबर सात निवासी देवेन्द्र पाल की पाल इंजीनियरिंग के नाम से दुकान है। रविवार को देवेंद्र पाल सिंह दुकान में बैठे थे, तभी उनका बड़ा भाई पंजाब से आया। दोनों भाइयों के बीच में वार्ता हुई।

आरोप है कि इस दौरान बड़े भाई ने देवेंद्र पाल सिंह की गर्दन पीठ में धारदार हथियार से कई वार कर दिए। देवेंद्र पाल सिंह के चीखने चिल्लाने पर आस-पास के दुकानदार मौके की तरफ भागे। देवेंद्र पाल सिंह ऽून में लथपथ जमीन पर पड़े हुए थे। सूचना पर तुरंत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और देवेंद्र पाल सिंह को किच्छा रोड के निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र पाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ हमलावर को भागते हुए आस-पास के लोगों ने पकड़ लिया जिसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। हत्याकांड का मकसद अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस हत्याारोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पूर्व भी किच्छा रोड पर दो हत्याएं हो चुकी हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ बीएस चौहान, एसएसआई कविन्द्र शर्मा ने भी घटनास्थल का मुआयना किया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद