किसी कीमत पर मिटने नहीं दूंगा गांधी पार्क का अस्तित्वः ठुकराल जरूरत पड़ी को जनता को साथ लेकर करेंगे जन आंदोलन

Spread the love

रुद्रपुर। शहर के बीचों बीच स्थित गांधी पार्क का अस्तित्व खतरे   में पड़ता देख पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल बचाने को मैदान में  आगये  हैं। उन्होंने   गांधी पार्क में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह गांधी पार्क का अस्तित्व समाप्त नहीं होने देंगे,चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों नहीं जाना पड़े। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पार्क पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इसके लिए वह लोगों को जोड़ कर जन आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने विरोधियों पर भी कटाक्ष किया। कहा कि इस जगह पर कई राजनीतिक नेताओं की नजर लगी है। वह ऐसे लोगों के सपने साकार नहीं होने देंगे।
शासन प्रशाससन द्वारा स्थानीय गांधी पार्क में बहुमंजिला पार्किंग बनाए जाने की कवायद का पूर्व विधायक राजकुमार ने कड़ा विरोध किया। गांधी पार्क में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी भी हालत में गांधी पार्क का अस्तित्व मिटने नहीं देंगे। इसके लिए वह आम जनता को साथ लेकर आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क शहर वासियों का दिल है जहां पिछले कई दशकों से दशहरा मेला आयोजित होता आ रहा है। इसके अतिरिक्त वर्ष में सैकड़ों अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा जनहित की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने के लिए इसी मैदान में शिविर और मेले आयोजित किए जाते हैं। विभिन्न राष्ट्रीय पर्वों व जन जागरूकता के लिए इसी गांधी मैदान से रैलियां निकाली जाती हैं, लेकिन शासन प्रशासन की नजर इस गांधी पार्क के स्वरूप को बिगाड़ कर इसका व्यावसायिक उपयोग करने पर टिकी हुई हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्री ठुकराल ने कहा कि यदि शासन प्रशासन को शहर में पार्किंग बनानी है तो इसके लिए सिब्बल सिनेमा के पास व सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा उन्हें अवगत कराया गया कि अंडर ग्राउंड पार्किंग के ऊपर लेंटर डाला जाएगा। जिस पर उन्होंने स्पष्ट किया कि गांधी पार्क में होने वाले बड़े आयोजनों में पचास हजार लोग आते हैं, क्या लेंटर इतनी भीड़ का बर्दाश्त कर पाएगा? श्री ठुकराल ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर राममनोहर लोहिया व समोसा मार्केट के पिछले कई दशकों से रोजगार कर रहे सैकड़ों व्यापारियों को उजाड़ दिया गया। तब से न तो उन्हें दुकाने ही दी गई और न ही मार्ग का चौड़ीकरण ही हुआ।
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि करीब सात वर्ष पूर्व एनएच विभाग द्वारा रोडवेज के सामने फ्लाई ओवर बनाने को मिट्टी के सेम्पल लिए गए थे जो फेल हो गए थे, लेकिन आज उस स्थान से कुछ ही फीट दूर पुनः मिट्टी के सेम्पल लिए जा रहे हैं जो कैसे पास होंगे, इस पर एक प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने कहा कि गांधी पार्क को उजाड़ने के विरोध में सभी संगठनों को एकजुट कर सामूहिक रूप से लड़ाई लड़ी जाएगी। पत्रकार वार्ता में व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजीव गुप्ता, डायमंड सरीन, सुरेन्द्र सिंह सरजू, ललित बिष्ट, सुखवंत सिंह विर्क, रंजीत सागर, दीपक सागर, बंटी कोली, बॉबी टुटेजा, सुशील सागर, राहुल सरीन आदि भी मौजूद रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप