मूवी का पोस्टर फाड़ने और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने पर युवक का हुआ पुलिस एक्ट में चालान

रुद्रपुर,  इमरजेंसी मूवी का पोस्टर फाड़ने और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के संदिग् खालिस्तानी युवक को मुखिया एवं पुलिस विभाग ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। आरोपी युवक को पुलिस ने महज पुलिस एक्ट के तहत चालान किया, लेकिन एसएसपी ने युवक की निगरानी और मोबाइल को सर्विलांस में रखने का आदेश दिया है।

बताते चलें कि दो सितंबर को काशीपुर हाईवे स्थित थियेटर में इमरजेंसी मूवी का एक युवक द्वारा पोस्टर फाड़ने के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था और युवाओं को भड़काने की कोशिश भी की थी। जिसकी भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने हरप्रीत सिंह नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की थी।

आरोपी युवक से खुफियां एजेंसी और पुलिस द्वारा गहनता के साथ पूछताछ हुई और मोबाइल का डाटा भी खंगाला गया, लेकिन कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे। जिसके बाद पुलिस ने युवक का पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत दे कर छोड़ दिया। उधर,एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कई घंटों की पूछताछ में कोई पुख्ता तथ्य सामने नहीं आए।

आईबी व खुफिया तंत्र ने भी गहनता से पूछताछ की थी। बावजूद इसके आरोपी युवक को काउंसिलिंग के बाद छोड़ दिया गया है। साथ ही आदेशित किया है कि पुलिस युवक की हर गतिविधि निगरानी करेगी और मोबाइल को सर्विलांस पर रखा जाएंगा। बावजूद इसके युवक की संदिग्ध गतिविधियां मिलती है। तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद