वन तस्करों ने छीना विभाग का चैन…पेड़ों पर आरी और वन कर्मियों पर चला रहे गोली

ऊधम सिंह नगर जिले के छह तस्करों ने वन विभाग का चैन छीना है। इन छह तस्करों पर ही वन अधिनियम, वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट से लेकर आईपीसी में 239 मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने इन तस्करों पर दर्ज केस, वाहन से लेकर उनसे जुड़ी डिटेल को प्रमुख वन संरक्षक को भेजा है।पत्र में इन अपराधियों पर उत्तर प्रदेश गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम व अन्य सुसंगत धाराओं में इन वन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रकरण प्रेषित करने का अनुरोध किया है, यह पत्र शासन में भी पहुंचा है।  मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने ऊधम सिंह नगर जिले के छह वन अपराधी इकबाल सिंह ऊर्फ परमजीत सिंह (वन अधिनियम, वाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट और अन्य अपराध समेत 42 मुकदमे), सर्वजीत सिंह (वन अधिनियम और अन्य अपराध समेत 21 मुकदमे दर्ज), संगत सिंह (वन अधिनियम व अन्य अपराध समेत 57 मुकदमे), गुरमीत सिंह (वन अधिनियम और अन्य अपराध समेत 43 केस), गुरदास सिंह (वन अधिनियम और अन्य अपराध समेत 35 केस), जोगेंद्र सिंह (वन अधिनियम और अन्य अन्य अपराध समेत 41 केस) के वन अपराध के साथ पुलिस में दर्ज में मुकदमों की जानकारी भेजी है। इसके अलावा बताया कि इसमें अपराधियों के पास भार वाहन से लेकर एसयूवी तक है। इसके अलावा वे चोरी की बाइक का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। यह संगठित तौर वन अपराधों को अंजाम दे रहे है।

रोकने पर गोलाबारी करते हैं

पत्र में कहा गया है कि तस्कर इतने बेखौफ हैं कि जब वन विभाग की टीम इनको रोकने का प्रयास करती है तो वह टीम पर गोलाबारी करने लगते हैं। इसके अलावा बलपूर्वक वन विभाग से पकड़े गए वाहन और वन उपज को छुड़ा ले जाते हैं। वन विभाग ने संबंधित अपराधियों के परिवार के अन्य कौन से सदस्य अवैध पातन में लिप्त होने, उनकी संपत्ति आदि का भी ब्यौरा दिया है।

एक साल में वन कर्मियों पर हुए कई हमले

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं ने एक साल में तराई पश्चिम, तराई केंद्रीय और रामनगर वन प्रभाग में वन कर्मियों पर हुए हमले का भी ब्यौरा दिया है। इसमें बताया गया है कि पिछले साल सितंबर से 18 अगस्त तक वन विभाग की टीम पर 17 बार हमले हुए हैं। इसके अलावा इस महीने भी वन कर्मियों पर अपराधियों ने हमला बोला है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद