शेयर मार्केट में निवेश कराकर लगाया 15 लाख का चूना

Spread the love

रुद्रपुर । शहर के गारमेंट्स कारोबारी को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने और मुनाफे की लाखों की धनराशि भी फ्रिज करने का मामला सामने आया है। ठगी होने की भनक लगते ही कारोबारी ने साइबर थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार प्रताप मार्केट मनिहारी गली स्थित एमए स गुप्ता गारमेंटस के स्वामी मोहित कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल 2024 को इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट का लिंक देखा था और जब उसे क्लिक किया। उसके कुछ ही देर बाद खुद को शेयर मार्केट का एरिया मैनेजर जैसे पदों का हवाला देते हुए अज्ञात कॉलर ने बातचीत शुरू कर दी। जहां उन्होंने प्रलोभन दिया कि निवेश की गई धनराशि के बाद मुनाफे का तीस फीसदी कमीशन देना अनिवार्य होता है। बातचीत के बाद साइबर ठगों ने नया खाता खुलवाते हुए तत्काल व्हाटसअप ग्रुप से जोड़ दिया और हर दिन एक नई चीज में निवेश करना शुरू कर दिया।

29 अप्रैल से लेकर 16 जून तक उसने कर्जा लेकर 15 लाख रुपये का निवेश शेयर मार्केट में कर दिया और हर बार की भांति इस बार भी उसने मुनाफा कमाया। ऐसे में 15 लाख रुपये का मुनाफा 84.55 लाख रुपये का भुगतान मांगा तो कॉलर द्वारा आनाकानी करते हुए उसके 15  लाख देने से इंकार कर दिया। मुनाफे की धनराशि 84.55 लाख भी फ्रिज कर लिंक को बंद कर दिया। तब जाकर उसे फर्जी शेयर मार्केट के माध्यम से ठगी होने की जानकारी ली। पीड़ित कारोबारी ने प्रकरण की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस से की। पुलिस ने प्रारंभिक पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की तफ्तीश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना था कि उसने निवेश कर्ज लेकर किया था और पिता भी बीमारी से ग्रसित है। इसी को ध्यान में रखते हुए शेयर मार्केट में निवेश किया था कि परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप