पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो के खिलाफ तबाडतोड़ कार्यवाही लगातार जारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दस लाख कीमत की स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

Spread the love
रुद्रपुर। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार ऊधमसिंहनगर पुलिस की नशीले पदार्थ के तस्करो के खिलाफ तबाडतोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर की बडी कार्यवाही 105.76 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गयी स्मैक की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बतायी गयी है।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर के निर्देशानुसार एएसपी/ क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के पर्यवेक्षण व एएनटीएफ प्रभारी के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जनपद उधम सिंह नगर द्वारा ग्राम जहांगीरपुर, लंबाखेड़ा रोड कोतवाली रुद्रपुर में चैकिंग के दौरान एक मोटेरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 22 एडी 0507 को संदिग्ध प्रतीत होने पर रोक कर चैक किया तो उक्त मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति नसीम पुत्र अब्दुल सब्बीर निवासी किसरोल थाना भोट रामपुर उ0प्र0 की तलाशी में उसकी पहनी पेंट की जेब से पारदर्शी पॉलिथीन में रखी 93.23 ग्राम स्मैक, 10200/- रू0 एक एंड्राइड मोबाइल फोन व उसके पीछे बैठे व्यक्ति गोपाल मित्रो पुत्र जुडन मित्रो निवासी महतोष, संजयनगर थाना गदरपुर जनपद ऊधम सिह नगर की तलाशी में उसकी पहनी पेंट की जेब से पारदर्शी पॉलिथीन के अंदर रखी 12.53 ग्राम स्मैक, एक कीपैड मोबाइल फोन व 300/- रू0 बरामद हुए। अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी होने पर  अभियुक्तों को धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अपराध से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्तों से बरामदगी के आधार पर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर नंबर 458/2024 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 10,00,000/- (दस लाख रुपये) है। पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश पाण्डेय एएनटीएफ प्रभारी, उप निरीक्षक कौशल भाकुनी, हेड कॉस्टेबल भुवन पाण्डेय, कांस्टेबल गणेश दत्त, दिनेश चंद्र, संतोष रावत, विनोद खत्री शामिल रहे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। परशुराम चौक पर लंबे समय से बंद पड़े कट को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि पिछले चार वर्षों से…

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर :-कोतवाली इलाके की दूधिया नगर में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पांच बहनों का इकलौता दिव्यांग भाई ने एक युवती को दिल से चाहा और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई

    सलाउददीन गिरफ्तार,डेटोनेटर सहित हथियार बरामद  विदेशी पिस्टल,एके 47 के कारतूस भी हुए बरामद देश-प्रदेश में फैला रहा था कट्टरपंथी का जाल

    गरीब बेटी का मजाक,रिश्ता तय कर मांग डाला दहेज  थाना ट्रांजिट कैंप इलाके का है मामला   न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश

    पत्रकार की आवाज़ बनी बुजुर्ग की फरियाद, सीएम धामी ने दिए समस्या समाधान के निर्देश