वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

रुद्रपुर। पंतनगर से चोरी गई एक बोलेरो पुलिस ने बरामद करने के साथ ही चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दो अभियुक्त फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। आपको बताते चलें कि पिछले दिनों थाना पंतनगर में बोलेरो चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। आज पुलिस ने बोलेरो को हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर आते समय पकड़ लिया। इस गाड़ी में झारखंड का रहने वाला अनिल कुमार, नखासा संभल का इशरत, थाना एचोरा संभल का रहने वाला जाकिर उर्फ जफीर तथा मझोला मुरादाबाद का निवासी जयवीर सवार था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों ने गदरपुर के रहने वाले अनिल व असमोली जिला संभल के निवासी यूसुफ का नाम भी लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है। एसएसपी डॉ मंजू नाथ टीसी के अनुसार मस्जिद कॉलोनी पंतनगर से बोलेरो चुराने के बाद उन्होंने इसे टांडा जंगल में छुपा दिया था। उन्होंने बताया इस गाड़ी का सौदा फरार अनिल से ₹80000 में तय हुआ था। उन्होंने बताया कि चोरी में उन्होंने एक एसेंट कार का भी प्रयोग किया था, इस कार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद