जसपुर। वर्ष-2025 की हज यात्रा के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से दूसरी बार आवेदन की तिथि को बढ़ाया गया है। आवेदन की तिथि को अब 23 से बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।उत्तराखंड राज्य हज समिति के चेयरमैन खतीब अहमद ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने पहले ऑनलाइन आवेदन की तिथि नौ सितंबर निर्धारित की थी। इस दौरान राज्य से 577 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। । इसके बाद भी लोगों के पासपोर्ट एवं जरूरी अभिलेख न बन पाने से लोगों ने फिर तिथि बढ़ाए जाने की मांग की। इसे देखते हुए कमेटी ने आवेदन की तिथि को अब 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट के साथ ही एप के माध्यम से भी आवेदन किए जा सकते हैं




